ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / politics / BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरीं लालू की बेटी ने CM पर कसा...

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरीं लालू की बेटी ने CM पर कसा तंज, कहा..खुद पिकनिक यात्रा के मजे लूट रहे फासीवादियों के पहरुआ पलटू कुमार

26-Dec-2024 09:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में 25 दिसंबर को BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया था। आयोग के समक्ष प्रदर्शन के दौरान छात्रों को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर कर पीटा गया था। छात्रों के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और प्रशांत किशोर के उतरने के बाद अब लालू की बिटिया रोहिणी आचार्य छात्रों के साथ खड़ी हो गयी हैं। रोहिणी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। नीतीश को फासीवादियों के पहरुआ करार देते हुए उन्हें पलटू कुमार कहकर संबोधित किया। 


रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 'खुद पिकनिक यात्रा के मजे लूट रहे फासीवादियों के पहरुआ पलटू कुमार..जायज मांगों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर करवा रहे लाठी- डंडे की मार !!..भ्रष्टाचार,अत्याचार, दमन और उत्पीड़न के हिमायतियों इंतजार करो..हर जुल्म का जवाब तुम्हें जल्द ही देगा अन्याय के खिलाफ प्रतिकार का सूत्रधार रहा हमारा बिहार।


दरअसल पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को 70वी बीपीएससी पीसी की परीक्षा हुई थी। जिसमें 12 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक होने की बात कह अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा मचाया था। जिसके बाद सिर्फ पटना के इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गयी और 4 जनवरी को फिर से परीक्षा लिये जाने की तिथि आयोग द्वारा घोषित कर दी गयी। जिसके बाद अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर वो गर्दनीबाग में कई दिनों से धरना और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 


25 दिसंबर को इनके द्वारा बीपीसीएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया इस दौरान इन छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्र घायल हो गये। छात्रों के बाद हुए लाठीचार्ज के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला अब लालू की बिटिया रोहिणी छात्रों के समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने भी नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जमकर हमला बोला है।