ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें

Tej Pratap Yadav Controversy: तेजप्रताप के खिलाफ एकजुट हुई लालू फैमिली, पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने पर रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?

Tej Pratap Yadav Controversy: तेजप्रताप यादव के खिलाफ लालू प्रसाद के एक्शन के बाद पूरी लालू फैमिली एकजुट हो गई है. तेजस्वी यादव के बाद अब रोहिणी आचार्य ने भी लालू प्रसाद के फैसले का समर्थन किया है.

25-May-2025 03:54 PM

By FIRST BIHAR

Tej Pratap Yadav Controversy: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव रो पार्टी और परिवार से बेदखल करने के बाद लालू फैमिली एकजुट हो गई है। एक तरफ जहां तेजस्वी ने साफ कह दिया है कि वह इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं करते तो वहीं लालू प्रसाद की लाड़ली बेटी रोहिणी आचार्य ने भी लालू के फैसले को सही बताया है।


रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद के फैसले को सही बताते हुए एक्स पर लिखा, “जो परिवेश , परंपरा , परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं , उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं , जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व् परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती - धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं”।


रोहिणी ने आगे लिखा कि, “हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं , परिवार हमारा मंदिर व् गौरव और पापा के अथक प्रयासों - संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व् सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा .. इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं”।


बता दें कि तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अनुष्का यादव की तस्वीर शेयर करते हुए यह एलान किया था कि वह उनके साथ पिछले 12 साल से रिलेशनशीप में हैं। बाद में तेजप्रताप ने दावा किया कि उनके फेसबुक पेज को हैक किया गया है हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी अतरंगी तस्वीरे वारल होने लगी। जिसके बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।