सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
09-Mar-2021 11:12 AM
SHEKHPURA : बिहार की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है इसकी तस्वीर अक्सर लोगों के सामने आते रही थी. अपनी लचर व्यवस्था के लिए जाने पहचाने जाने वाले बिहार के स्वास्थ्य विभाग में एक गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है.
मंगलवार को विधानसभा पहुंचे शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने बिहार में सिविल सर्जनों की तैनाती का मामला उठाते हुए कहा है कि शेखपुरा में जिस सिविल सर्जन की तैनाती राज्य सरकार ने किया है उनकी मृत्यु फरवरी महीने में ही हो चुकी है.
विधायक ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक सिविल सर्जन का तबादला का एक नोटिफिकेशन जारी किया था. उसके अनुसार जिस सिविल सर्जन को डॉ वीर कुंवर सिंह का शेखपुरा में तबादला किया गया है, उनकी फरवरी में ही मृत्यु हो गई है. उनके मौत का कारण कोरोना संक्रमण में बताया गया था. अब ऐसे में वो अब पदभार कैसे ग्रहण करेंगे ये तो स्वास्थ्य विभाग ही बताएगा.
बता दें कि राजद के विधायक लगातार नीतीश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि बिहार में अब मरे हुए डॉक्टरों की तैनाती अस्पताल में इलाज करने के लिए किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग इतनी बड़ी चूक कैसे कर देता है. क्या इसकी जानकारी विभाग को नहीं थी. जब स्थानीय विधायक होने के नाते मुझे इस बात की जानकारी हो सकती है तो फिर सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को क्यों नहीं. राजद विधायक ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें किसी मरे हुए व्यक्ति की तैनाती सरकार ने की हो. विभाग अक्सर ऐसी गलतियां करता है और इससे कुछ नहीं सिखता.
.jpeg)