Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
03-Apr-2024 07:52 PM
By First Bihar
PATNA: कल तक लालू परिवार के सामने गुहार लगाने वाले पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता पप्पू यादव अब लालू परिवार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। पूर्णिया से टिकट नहीं मिलने के बाद पप्पू यादव के तेवर ही बदल गए हैं। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्णिया से टिकट मांगे तो नहीं मिला। सुपौल, मधेपुरा, अररिया भी ले लिया गया। इसका मतलब है कि ये लोग चाहते हैं कि पप्पू को कही से टिकट न मिले।
उन्होंनेे कहा कि अब कांग्रेस को भी पप्पू छोड़ दे, ऐसा नहीं हो सकता। मेरी अर्थी उठेगी पूर्णिया से और वह भी कांग्रेस के झंडे में लिपटी होगी। राजद के लोगों को किसी से तकलीफ नहीं है। नरेंद्र मोदी और सब अच्छे हैं लेकिन पप्पू अच्छा नहीं है।
बता दें कि पप्पू यादव कल गुरुवार को पूर्णिया से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करने जा रहे हैं। इनसे पहले बुधवार को पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने अपना नामांकन का पर्चा भर दिया। बीमा भारती के नोमिनेशन में शामिल होने खुद तेजस्वी यादव पूर्णिया पहुंचे थे। तेजस्वी यादव पहली दफे अपने किसी उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए थे।
पूर्णिया से टिकट नहीं मिलने से पप्पू यादव राजद और लालू परिवार से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि लालू यादव को इतनी नफरत पप्पू यादव से क्यों है? कौन सी दुश्मनी हमसे निकाल रहे हैं? आप किससे लड़ रहे हैं? आप देश बेचने के लिए लड़ रहे हैं या देश बचाने के लिए लड़ रहे हैं? पूर्णिया की जनता को कोई चैलेंज नहीं कर सकता।
पप्पू यादव ने फिर कहा कि हम पांच बार सांसद रहे हैं। आपसे एक सीट मांगे थे। सुपौल,पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया भी ले लिये। मतलब कही से कांग्रेस को पप्पू यादव को टिकट देने का मौका न मिले। मतलब कांग्रेस को भी पप्पू छोड़ दें। ऐसा नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा कि अर्थी पूर्णिया से उठेगी और कांग्रेस के झंडे में लिपटी होगी।