BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
02-Jul-2022 08:07 AM
PATNA: बिहार विधानसभा में राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के अपमान को लेकर बीजेपी नेता और राजसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने विपक्ष से सवाल पूछा है कि पार्टी बताये कि उसने ऐसे विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की ? क्या राजद राष्ट्र गीत के अपमान को सही मानता है? दरअसल, विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन वंदे मातरम शुरू होने के बावजूद राजद के विधायक सदन में अपनी सीट पर बैठे रहे। इसपर कई नेताओं ने उनकी निंदा की। अब सुशील मोदी ने पार्टी से कड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।
सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के दो विधायकों ने विधानसभा के पिछले सत्र में राष्ट्र गीत का अपमान किया था। जब इसी दल के 4 विधायक राजद में शामिल हुए, तब बड़ी पार्टी पर छोटी पार्टी से आये लोगों का असर दिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार विधानसभा सत्र का समापन राष्ट्र गीत वंदेमातरम से करने की परम्परा है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल राजद के एक विधायक ने शुक्रवार को राष्ट्र गीत के समय खड़े न होकर इसका अपमान किया।
बीजेपी नेता ने आरजेडी से अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उनका कहना है कि अब आरजेडी पर एआइएमआइएम का असर दिखने लगा है, इसीलिए पार्टी के विधायक ऐसी हरकत करने लगे हैं।