ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / RJD नेता शक्ति यादव ने सरकार पर भूमिहार समाज की अनदेखी का आरोप...

RJD नेता शक्ति यादव ने सरकार पर भूमिहार समाज की अनदेखी का आरोप लगाया, कहा- नीतीश सरकार ने इस समाज को ठगने का काम किया

10-Feb-2021 06:19 PM

PATNA:  बिहार में 85 दिनों बाद नीतीश मंत्रिमंडल में 17 नए सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट का विस्तार होने के बाद आज अपने-अपने विभाग में जाकर मंत्रियों ने पदभार भी संभाल लिया लेकिन विपक्ष अब भी हमलावर नजर आ रहा है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार में भूमिहार समाज की अनदेखी करने का आरोप आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया है। भूमिहारों को तरजीह नहीं दिए जाने पर आरजेडी ने तंज करते हुए कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार जिस किसी का  वोट लेते है उसी को ठगने का काम करते है। नीतीश सरकार ने बिहार में ब्रह्मर्षि समाज को पूरी तरीके से ठगने का काम किया है। कैबिनेट विस्तार में भूमिहार समाज को स्थान नहीं मिलने से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। 


आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार के प्रति भी सहानुभूति प्रकट की। शक्ति सिंह ने कहा कि नीरज कुमार आए दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ हमला बोला करते थे लेकिन आज उन्हें नीतीश कुमार ने क्या ईनाम दिया यह किसी से छिपी नहीं है। नीतीश कुमार ने भूमिहारों को धोखा देने का काम किया है उन्हें तरजीह नहीं दी गई। शक्ति यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जुगाड़ टेक्नोलॉजी के मुख्यमंत्री हैं। शक्ति यादव ने यह भी कहा कि- ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं ।