ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

RJD MLC Sunil Singh: राजद एमएलसी सुनील सिंह पर 43 लाख लेने का आरोप ... ना दाल दी और ना कोई जवाब दिया – FIR दर्ज

RJD MLC Sunil Singh: राजद एमएलसी डॉ. सुनील सिंह, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ 43.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मेघा के अनुसार, चना दाल की आपूर्ति के नाम पर पैसे लेने के बावजूद माल नहीं भेजा गया।

03-Jun-2025 10:50 AM

By First Bihar

RJD MLC Sunil Singh: राजद के विधान पार्षद (एमएलसी) डॉ. सुनील सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह और बेटे यशस्वी सिंह के खिलाफ 43.86 लाख रुपये की गबन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी पटना के गर्दनीबाग निवासी आशा इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर मेघा की लिखित शिकायत पर दर्ज हुई है।


मेघा ने तीन अलग-अलग शिकायतों में आरोप लगाया है कि डॉ. सुनील सिंह (मां कालरात्रि फल-सब्जी उत्पादक स्वलाभी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष), वंदना सिंह (जय माता दी कृषक सेवा स्वालाभी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष) और यशस्वी सिंह (सारण फल-सब्जी कृषक स्वालाभी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष) ने उनसे चना दाल की आपूर्ति के नाम पर कुल 43.86 लाख रुपये लिए, लेकिन आज तक दाल नहीं भेजी। 


मेघा के अनुसार, वर्ष 2023 में चना दाल की खरीद को लेकर सुनील सिंह ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने क्रमशः मां कालरात्रि समिति के खाते में 16.50 लाख, जय माता दी संगठन के खाते में 23.65 लाख और सारण फल-सब्जी संगठन के खाते में 3.71 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।


जब तय समय पर माल नहीं पहुंचा, तो 28 अप्रैल को मेघा ने कानूनी नोटिस भेजा, जिसका कोई जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि जब उन्होंने सुनील सिंह से पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कार में बैठे एक व्यक्ति लल्लू सिंह का जिक्र करते हुए कथित तौर पर कहा गया, “इसको गोली मार दो।” उधर, एमएलसी डॉ. सुनील सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, “एफआईआर पढ़ने के बाद मैं अपना पक्ष सामने रखूंगा।” वहीं, गर्दनीबाग थाने के थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।