ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल के घर से छापेमारी में मिला कितना माल? रंगदारी से लेकर हत्या की धमकी देने तक का आरोप

11-Apr-2025 08:22 PM

By First Bihar

Ritlal Yadav: पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम के अलावे बिहार एटीएस की टीम ने पटना के दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। दिनभर चली छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विधायक पर रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के आरोप पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है।


पटना पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, एक बिल्डर के द्वारा खगौल थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें कोथवा गांव में बिल्डर के द्वारा अपार्टमेन्ट निर्माण कराया जा रहा है। बिल्डर ने विधायक रीतलाल यादव तथा उनके सहयोगियों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


बिल्डर की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर खगौल थाना में पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने विधायक और उनके सहयोगियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


दानापुर एएसपी भानु प्रताप ने बताया कि RJD विधायक रीतलाल यादव के घर छापेमारी में 10 लाख 50 हजार रुपये नकद, 77 लाख के चेक, 6 ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट बरामद हुए है। रंगदारी मांगने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि छापेमारी के दौरान विधायक रीतलाल यादव अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।