ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / politics / राजद के मंत्री बोले-NDA सबसे बड़ा पहलवान है, कोई दूसरा टक्कर में नहीं...

राजद के मंत्री बोले-NDA सबसे बड़ा पहलवान है, कोई दूसरा टक्कर में नहीं है, सरकार तो इसी की बनेगी

19-Jul-2023 05:40 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

KATIHAR: बिहार सरकार में राजद कोटे से मंत्री हैं सुरेंद्र यादव. उनका इतिहास गया से लेकर जहानाबाद और आसपास के इलाकों के लोग अच्छी तरह से जानते हैं. फिलहाल नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री हैं. सुरेंद्र यादव ने आज बयान दे दिया-NDA भारी पहलवान है, उसके टक्कर में कोई दूसरा है ही नहीं. मंत्री का दावा सुनकर अगल बगल में मौजूद महागठबंधन के नेता हैरान रह गये. 


कटिहार में हुआ वाकया

दरअसल सुरेंद्र प्रसाद यादव कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री हैं. वे जिले में सरकारी कामकाज की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे. वहीं मीडिया से बात की. मीडिया ने NDA और INDIA को लेकर सवाल किया. मंत्री बोले-दो पहलवान जब लड़ता है सामने से तो कहना मुश्किल हो जाता है कि कौन पटकेगा. समय आवे दीजिये तो NDA जो पार्टी है वह आपको अपनी ताकत दिखा देगा. 


पत्रकारों ने मंत्री से सवाल पूछा-NDA भी पहलवान है, इस बात को आप मानते हैं? मंत्री सुरेंद्र यादव बोले-इस बात में कहां दो राय है. कि नहीं पहलवान है. न कहां पहलवान. बिल्कुल सौ परसेंट पहलवान है. सरकार इसी का बनेगा. पत्रकारों ने मंत्री से पूछा-टक्कर किससे होगा. मंत्री बोले-टक्कर किससे होगा? सरकार इसका बनेगा. 


मंत्री जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनके अगल बगल में महागठबंधन के कई विधायक और दूसरे नेता भी मौजूद थे. वे मंत्री सुरेंद्र यादव के दावों को सुनकर हैरान रह गये. उन्हें याद दिलाया गया कि अपना गठबंधन NDA नहीं बल्कि INDIA है. मंत्री ने बात सुधारी. कहा-INDIA की जीत होगी.


बार-बार NDA की जीत का दावा किया

मंत्री सुरेंद्र यादव शुरू में ही NDA की जीत का दावा कर गये. बाद में नेताओं ने समझाया तो INDIA पर आये. लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर NDA पर आ गये. पत्रकारों से कहा-जीत उसी का होगा जो NDA पार्टी में है. वहां मौजूद महागठबंधन के नेताओं ने सिर पकड़ लिया. आखिरकार प्रेस कांफ्रेंस को ही समाप्त कर दिया गया.