बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
19-Feb-2022 07:00 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदरखाने शह-मात का जो सियासी खेल चल रहा है उसमें शुक्रवार का दिन काफी खास साबित हुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे। दिल्ली में बिहार बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी के शादी समारोह में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। मौका भूपेंद्र यादव की बेटी के शादी का था लेकिन नीतीश और आरसीपी सिंह का साथ-साथ नजर आना जेडीयू के उन नेताओं को परेशान कर गया जो यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आरसीपी सिंह का खूंटा अब जल्द ही पार्टी से उखड़ने वाला है।
दरअसल शादी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में आरसीपी सिंह बैठे थे। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। नीतीश कुमार के पास ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और आरसीपी सिंह के ठीक बगल में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूद थे। इन सभी नेताओं की एक साथ कई तस्वीरें भी सामने आई। आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार जिस अंदाज में बातचीत कर रहे थे उसे देखने के बाद पार्टी के अंदर उनके विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। इतना ही नहीं आरसीपी सिंह के साथ नीतीश कुमार की अलग से तकरीबन घंटे भर मुलाकात हुई। नीतीश कुमार आरसीपी सिंह के आवास पहुंचे और वहां तकरीबन डेढ़ घंटे तक रहे। एक घंटे तक के दोनों नेताओं ने बंद कमरे में मुलाकात की इस दौरान में किन मुद्दों पर बातचीत हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
पिछले दिनों जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के बीच सियासी बयानबाजी देखने को मिली थी। आरसीपी सिंह जिस तरह पार्टी में साइड लाइन किए गए हैं उसे देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि अब शायद उनका राज्यसभा रिन्यूअल होना मुश्किल होगा। लेकिन नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियां देखकर विरोधियों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच रिश्ते इतने खास है कि नीतीश चाहकर भी आरसीपी सिंह को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि दिल्ली दौरे के दौरान एक तरफ से ललन सिंह नीतीश के साथ नहीं दिखे वहीं आरसीपी सिंह साए की तरह उनके साथ मौजूद रहे।