ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / politics / रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि आज, आदम कद प्रतिमा स्थापित करेंगे चिराग

रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि आज, आदम कद प्रतिमा स्थापित करेंगे चिराग

08-Oct-2022 07:25 AM

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के फाउंडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान उनकी प्रतिमा स्थापित करेंगे। शहरबन्नी, खगड़िया में रामविलास पासवान के आदम कद प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है।  




चिराग पासवान ने बताया है कि बिहार के हर जिले में वे अपने पिता यानी राम विलास पासवान की प्रतिमा स्थापित करेंगे। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि हर जिले में जमीन मुहैया कराई जाए। गौरतलब है कि उनकी कर्मभूमि वैशाली में 5 जुलाई को हाजीपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। 





आपको बता दें, चिराग पासवान शुक्रवार को ही पटना पहुंच चुके थे। उन्होंने राम विलास पासवान की पुण्यतिथि की तैयारियों को लेकर कहा था कि बिहार से लेकर देशभर में कई ऐसे लोग हैं जो राम विलास पासवान को अपना आदर्श मानते हैं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि हर जिले में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि वे हमेशा जनता के बीच रहें। 





वहीं, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी रामविलास पासवान की जयंती पटना में मनाएगी। 08 अक्टूबर 2022 (शनिवार) को 11.00 बजे दिन से राष्ट्रीय लोजपा के राज्य कार्यालय में ये कार्यक्रम आयोजित होगा।