ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / politics / 'राम' पर विवादित बोल के बाद मांझी ने BJP पर किया पलटवार, धर्म...

'राम' पर विवादित बोल के बाद मांझी ने BJP पर किया पलटवार, धर्म के ठेकेदार इन मामलों पर क्यों चुप्पी साध लेते हैं

23-Sep-2021 12:01 PM

PATNA : भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब चौतरफा गिरने के बाद बीजेपी पर पलटवार किया है. जीतन राम मांझी ने रामायण को काल्पनिक और भगवान राम के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद वह बीजेपी के निशाने पर आ गए थे. जीतन राम मांझी के ऊपर बीजेपी के नेताओं ने हमला बोला था. बीजेपी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने उन्हें जीतन 'राक्षस' मांझी तक बता दिया था. लेकिन अब मांझी इस मामले पर पलटवार करते नजर आए हैं.


जीतन राम मांझी ने अब से थोड़ी देर पहले हिंदू धर्म में दलितों के उत्पीड़न से जुड़ी कुछ खबरों को साझा करते हुए एक ट्वीट किया है. मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा है... ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है, गुस्से का अब-तक हमने इजहार कहां किया…धर्म के राजनैतिक ठेकेदारों की ज़बान ऐसे मामलों पर चुप हो जाती है. अब कोई कुछ नहीं बोलेगा, क्योंकि धर्म के ठेकेदारों के पसंद नहीं कि दलित मंदिर में जाए, दलित धर्मिक कव्यों पर टिप्पणी करे. 







दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ऐसे ट्वीट के साथ कर्नाटक में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार की खबर को साझा किया है. कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है और वहां कोप्पल जिले के अंदर एक माता पिता पर केवल इसलिए जुर्माना लगाए जाने की खबर सामने आई है क्योंकि उनका 2 साल का बेटा मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने चला गया था. जीतन राम मांझी ने जिस खबर को साझा किया है, उसके मुताबिक दलित माता-पिता के ऊपर ₹23000 जुर्माना लगाया गया था.