ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 8 सीटों पर चुनाव के बाद बढ़ जाएगी विपक्ष की ताकत, बदल जाएंगे सियासी समीकरण

Rajya Sabha Elections: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के बाद राज्यसभा में विपक्ष की ताकत बढ़ जाएगी.

27-May-2025 12:35 PM

By FIRST BIHAR

Rajya Sabha Elections: भारत चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्यसभा की 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। इन चुनावों से विपक्षी INDIA गठबंधन की ताकत में दो सीटों का इजाफा हो सकता है। आगामी 19 जून को वोटिंग होगी, जिसमें तमिलनाडु की 6 और असम की 2 सीटों पर चुनाव होंगे। ये सीटें राज्यसभा सदस्यों के रिटायरमेंट के कारण खाली हो रही हैं।


तमिलनाडु के जिन 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वे जुलाई में रिटायर होंगे। इनमें से 3 सदस्य डीएमके के हैं, जबकि बाकी 3 सीटों पर पीएमके, एआईएडीएमके और एमडीएमके के सांसद हैं। तमिलनाडु विधानसभा में मौजूदा समीकरण के अनुसार, डीएमके की सीटें तीन से बढ़कर चार हो सकती हैं। यदि कांग्रेस से सहमति बनती है, तो डीएमके एक सीट कांग्रेस को भी दे सकती है, जिससे यह सीट भी विपक्ष के खाते में जाएगी।


वहीं असम की दो सीटों पर भी चुनाव होंगे। यहां जो सदस्य रिटायर हो रहे हैं, वे भाजपा और असम गण परिषद से हैं। हालांकि, विधानसभा की स्थिति को देखते हुए, भाजपा को एक और कांग्रेस या उसके सहयोगी को एक सीट मिल सकती है। चुनाव के बाद, राज्यसभा में विपक्ष की सीटें 89 से बढ़कर 91 हो सकती हैं, जबकि एनडीए की सीटें 128 से घटकर 126 रह सकती हैं।


यह खबर विपक्ष के लिए राहत की तरह है, खासकर तब जब उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हाल ही में हार का सामना किया है। झारखंड को अपवाद माना जा सकता है, जहां झामुमो की अगुवाई में कांग्रेस और अन्य दलों के साथ विपक्षी गठबंधन की सरकार चल रही है।