BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
21-Feb-2024 07:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे सहित सभी बड़े दलों के नेता अपने बेटे या परिजन को आगे बढाने और सम्पत्ति बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि कोई बेटे को पीएम प्रोजेक्ट करने में लगा है, तो कोई बेटा-भतीजा को सीएम बनाने के लिए बेचैन है, ये लोग देश की सेवा क्या करेंगे? देश की 140 करोड़ जनता को ही परिवार मान कर गरीब, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडी गठबंधन कभी मुकाबला नहीं कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी राजनीति के चलते यूपीए के दस साल में कोल ब्लॉक, 2 जी स्पेक्ट्रम जैसे करोड़ों रुपये के घोटाले हुए, जबकि "राष्ट्र पहले" की नीति और गरीबों-पिछड़ों की मदद की नेक नीयती वाली एनडीए सरकार के दस साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में कांग्रेस-राजद का परिवारवादी नेतृत्व जमानत पर चल रहा है। दोनों दल अपने-अपने राजकुमारों को यात्राओं की नौटंकी से लांच करने में लगे हैं। यदि इसका कोई असर होता तो तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार न होती।