बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
23-May-2025 03:08 PM
By First Bihar
Bihar politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर में दिए गए जोशीले भाषण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा "खोखला" कहे जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी की आलोचना पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को "नमक हराम" करार देते हुए नेहरू परिवार पर गुलामी की मानसिकता का आरोप लगाया।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा, “ये लोग नमक हराम हैं। देश का खाते हैं और दूसरे का गुण गाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेहरू परिवार को गुलामी के शासन में रहने की आदत लग गई है। जब भी मौका मिलता है, ये पाकिस्तान और चीन की पैरवी करने लगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर की सभा में कहा था, “मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गर्म है… अब नसों में सिंदूर बह रहा है।” इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए तीन सवाल पूछे और कहा कि मोदी ने भारत के सम्मान से समझौता किया है।
जायसवाल ने भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" का उल्लेख करते हुए कहा, “जिस तरह पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, और वहां आतंकवादियों का जनाजा निकला, वह दर्शाता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत अब मजबूत और निर्णायक है।”
कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के सवालों पर दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या की जड़ में लालू परिवार है। कभी बिहारी कहलाना शर्म की बात समझी जाती थी। तेजस्वी और उनके पिता ने बिहार की छवि खराब की है,और जातिवाद अपराध को बढ़ावादिया |
बीकानेर में पीएम मोदी के बयान के बाद शुरू हुई सियासी खींचतान अब बिहार तक पहुंच चुकी है। जहां एक ओर भाजपा राहुल गांधी और विपक्ष पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार की नीतियों और बयानों पर सवाल उठा रही है। आगामी चुनावी माहौल में इस तरह की तीखी टिप्पणियां राजनीति को और गर्म करेंगी।