Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
31-May-2025 12:51 PM
By FIRST BIHAR
Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 6 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत गढ़ नालंदा में है, जहां वे 'अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन' में भाग लेंगे। यह आयोजन राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में होगा।
राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे नालंदा रवाना होंगे। सम्मेलन के दौरान वे अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। यह वही वर्ग है, जिसे सीएम नीतीश कुमार का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है।
दरअसल, राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पहले 27 मई को निर्धारित था, लेकिन राजगीर में हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे स्थगित कर 6 जून को निर्धारित किया गया है। इस वर्ष चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी का यह पिछले 5 महीनों में पांचवां बिहार दौरा होगा।
इससे पहले वे 18 जनवरी, 4 फरवरी, 7 अप्रैल और 15 मई को भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। लगातार दौरों से कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को सक्रिय करने और मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे, साथ ही बड़ी संख्या में EBC के लोगों के शामिल होने की संभावना है।