बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
04-May-2025 02:05 PM
By FIRST BIHAR
Sankaracharya on Rahul Gandhi: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आज से राहुल गांधी को हिंदू न माना जाए। उन्होंने कहा है कि यह पूरी तरह से तय हो गया है कि राहुल गांधी हिंदू धर्म के विरुद्ध काम कर रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं और कोई भी हिंदू पुरोहित और पंडित उनकी पूजा कराने न जाए।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसपर शंकराचार्य ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। पत्र भेजने के तीन महीने बीत जाने के बावजूद राहुल गांधी की तरफ से उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। शंकराचार्य की तरफ से रिमांडर भेजे जाने के बावजूद राहुल गांधी ने आजतक उस पत्र का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का एलान कर दिया है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि राहुल गांधी ने संसद में हिंदू धर्म का अपमान किया है। उन्होंने संसद में कहा कि मैं आपकी मनुस्मृति को नहीं मानता हूं, मैं संविधान को मानता हूं जबकि वास्तविकता यह है कि हर हिंदू और सनातनधर्मी मनुस्मृति से जुड़ा है। राहुल गांधी को कई बार रिमाइंडर भेजा गया। तीन महीना बीत गए हैं, बहुत से लोग यह भी कह रहे हैं कि उन्हें हिंदू धर्म से क्या बहिष्कृत करेंगे, वह तो हिंदू हैं ही नहीं।
शंकराचार्य ने कहा कि रिमाइंडर भेजने के बावजूद उन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की, जिसके बाद हमलोगों ने यह निष्कर्ष निकाला कि राहुल मनुस्मृति में आस्था नहीं रखते हैं। वह मनुस्मृति के बार में संसद में खड़े होकर गलतबयानी कर रहे हैं। कोई भी हिंदू सहमत हो या नहीं हो वह मनुस्मृति को अपना धर्मग्रंथ तो मानता ही है. आप मनुस्मृति को अपना धर्म ग्रंथ नहीं कह रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप हिंदू नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के सामने यह स्पष्ट किया जाता है कि संभवतः राहुल गांधी हिंदू नहीं है इसलिए आज से फन्हें हिंदू न माना जाए। हिंदू पुरोहित पंडित हिंदू विधि विधान से उनकी पूजा न कराएं। हिंदू मंदिरों में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाए और सभी हिंदू सनातनी धार्मिक कार्यों से उन्हें वंचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में यहां तक की कानून में भी जो अपराधी होता है उसको किसी भी क्षेत्र विशेष से बाहर करने का नियम है। उसी अधिकार का प्रयोग करते हुए धर्म की रक्षा को लेकर राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाता है।