Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
28-Sep-2024 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: लालू के चहेते और राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। सुनील सिंह के घर पर पटना पुलिस ने नॉन बेलेबल वारंट का नोटिस चिपकाया है। बताया जाता है कि मामला 2005 का है जो धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मिमिक्री करने के बाद सुनील सिंह की सदस्यता चली गई थी। 420 के मामले में सुनील कुमार सिंह को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। आज उनके आवास पर वारंट का नोटिस चिपकाया गया है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है। जिसमें लेन-देन में हेराफेरी का आरोप सुनील सिंह पर लगा है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। अब किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
पटना सिटी न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री प्रतिमा कुमारी की अदालत ने वारंट जारी किया है। पटना शास्त्रीनगर स्थित कांति पैलेस अपार्टमेंट में रहने वाले महाराणा प्रताप सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के घर पर यह नोटिस चिपकाया गया है। पटना एसएसपी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।
