ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / politics / राबड़ी बोली- जनता की पहुंच से दूर जा चुकी है नीतीश सरकार, हर...

राबड़ी बोली- जनता की पहुंच से दूर जा चुकी है नीतीश सरकार, हर आपदा में पल्ला झाड़ कर भागती है

04-Jun-2020 07:46 PM

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश सरकार जनता की पहुंच से दूर जा चुकी है। सरकार ने जनता की जरूरतों को भूला दिया है। राबड़ी नीतीश कुमार को 'नीरस कुमार' की संज्ञा देने के बाद अब उन्हें संकट की घड़ी में पल्ला झाड़ कर भागने वाली सरकार का मुखिया बताया है।


राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जनता की पहुंच से दूर जा चुकी नीतीश सरकार,जनता की जरूरतों को भूल चुकी बिहार सरकार।हर आपदा में, हर बात पर पल्ला झाड़ भागी है, यह बात बड़ी है शर्म की,यह बात बड़ी अभागी है।


राबड़ी देवी नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कोरोना संकट के दौर में जहां तेजस्वी यादव लगातार सरकार को घेर रहे हैं वहीं राबड़ी देवी भी कही से पीछे नहीं हैं। एक बार फिर उन्होनें कहा कि नीतीश सरकार को बिहार सरकार की जनता से कोई लेना-देना नहीं है, कोरोना संकट में सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। राबड़ी देवी का कहना है सरकार जनता की पहुंच से दूर जा चुकी है । राबड़ी ने इसके लिए नीतीश कुमार और सुशील मोदी का कार्टून फोटो शेयर करते हुए बताने और जताने की कोशिश की है कि सरकार अब बिहार की जनता से दूर जा चुकी है।


दो दिनों पहले ही राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोलते हुए तुकबंदी कर ट्वीट किया था कि पटना में रहकर जनता की पहुंच से ग़ायब नीतीश कुमार है। बेशर्मी से अफ़वाह फैलाने वाला विश्व प्रसिद्ध झूठा सुशील कुमार है। सपेरी सरकार की बदौलत क्वारंटीन सेंटर में सांपों की भरमार है। बिहार के तीन करोड़ गरीब मजदूर लाचार हैं। आपदा में राशन पहुंचाने के बजाय राशन का कालाबाजार है। अस्पताल में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था ही बहुत-बहुत बीमार है। मजबूर गरीब पर लाठियों का अमानवीय अत्याचारी प्रहार है। नौकरी मांगने पर जिसके मंत्री करते नौजवानों का तिरस्कार हैं। रोजगार मांगने वालों पर नेता करते गालियों की बौछार हैं। बिहारियों को ही बिहार में ना आने देने वाली सरकार है। बिकी हुई अंतरात्मा वाले दिन  दहाड़े लूटते जनाधार हैं। पन्द्रह साल से हर मोर्चे पर केवल हार, हार,हार है और हार है। जहां भूखे को निवाला नहीं और अरबों-खरबों का प्रचार है।और पन्द्रह साल के नीरस कुशासन का बखान करते नीरस सरकार के नीरस कुमार हैं।