ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / politics / पूर्णिया में NIA की रेड पर बोली बीजेपी, आतंकियों का अड्डा बन रहा...

पूर्णिया में NIA की रेड पर बोली बीजेपी, आतंकियों का अड्डा बन रहा बिहार

22-Sep-2022 10:43 AM

PATNA : बिहार के पूर्णिया में सुबह-सवेरे एनआईए की छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कानून अपना काम कर रही है। PFI एक भारत विरोधी संगठन है, जिसनें पूर्णिया को अपना सेंटर बनाया है। उसकी प्लानिंग यही थी कि भारत को 1947 से पहले ही मुस्लिम राष्ट्र बना दिया जाए। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ लालू यादव पर हमला बोला है।  




गिरिराज सिंह ने कहा कि जब फुलवारी शरीफ में PFI पर छापेमारी की गई थी तो पुलिस ने उसे सांस्कृतिक संगठन बताने की कोशिश की थी। फुलवारी शरीफ में जिस तरह से आतंकवादी पकड़े गए और खुलासा हुआ कि ये लोग 1947 में ही भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सिम्मी संगठन लालू यादव के राज में पीएफआई के तौर पर काम करने लगी। नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों इन्हे सांस्कृतिक संगठन बताकर संरक्षण देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है।




आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया आ रहे हैं। उनके आगमन से ठीक पहले NIA की टीम PFI के प्रदेश कार्यालय पर छापेमारी कर रही है। PFI के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही NIA की टीम पहुंची हुई है और कई कागज़ातों की जांच कर रही है।