बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
16-Feb-2024 03:23 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों बिहार में है। शुक्रवार को राहुल गांधी कैमूर और सासाराम के दौरे पर रहे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ मंच साझा किया। इस दौरान तेजस्वी ने किसानों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रियंका चोपड़ा से मिल सकते हैं लेकिन किसानों के लिए उनके पास दो मिनट का समय नहीं है।
किसानों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और कहा कि किसान चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उन्हें दो मिनट का समय दें ताकि वे अपना दुखड़ा उनके समक्ष रख सकें लेकिन, उनके पास समय नहीं है। वे प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे। यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं और झूठ का प्रचार करते हैं। हमने पहले भी कहा था कि वे झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं।
तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के होलसेलर हैं, वह झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी को झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर बताया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को भी निशाने पर लिया और कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि मर जाएंगे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे लेकिन, वे अपनी ही बात से मुकर गए। उन्होंने नीतीश कुमार को एक थका हुआ मुख्यमंत्री बताया और कहा कि हमने बहुत कम समय में लाखों नौकरियां देकर रिकॉर्ड काम किया। नीतीश कुमार कहते थे कि अपने बाप के यहां से रुपए लाओगे जो लोगों नोकरी बांटोगे।