ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा

07-May-2025 04:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एवं सन ऑफ मल्लाह के मार्गदर्शक, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 16 मई को पूर्णिया जोन में प्रस्तावित महासभा को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह और सक्रियता देखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार, 7 मई को पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यकर्ता सहदेव सहनी के आवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की।


इस रणनीतिक बैठक में जिला अध्यक्ष, जोन प्रभारी, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम की सफलता को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कहा, पूर्णिया जोन में कार्यकर्ताओं का जोश, जमीनी जुड़ाव और समर्पण ही हमारी पार्टी की असली पूंजी है। आज की बैठक ने यह सिद्ध कर दिया कि हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। जिस आत्मीयता, ऊर्जा और अनुशासन के साथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, उससे हम सभी प्रेरित हैं।


बैठक की अध्यक्षता वीआईपी के वरिष्ठ नेता बम भोला सहनी ने की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर बल दिया। इसके तहत प्रत्येक ज़िला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।


बैठक में ये प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे:

बम भोला सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष

विजय महलदार, पूर्णिया जिला अध्यक्ष

लाल बाबू सहनी, पूर्णिया जोन प्रभारी

ब्रह्मदेव चौधरी, अभिषेक देव, चंदन महलदार, सुदाम कुमार

श्यामानंद सिंह, अररिया जिला अध्यक्ष

प्रकाश सिंह निषाद, कटिहार जिला अध्यक्ष

किशोर मंडल, कटिहार जिला प्रभारी

महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष सुमित मंडल तथा अन्य सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी सभा की रणनीति बनाना, संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावशाली बनाना तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। "सरकार बनाओ, अधिकार पाओ" अभियान के अंतर्गत होने वाली यह सभा वीआईपी पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी नेतृत्व का विश्वास है कि पूर्णिया जोन से उठी यह लहर बिहार के कोने-कोने तक पहुंचेगी।