ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियां हुईं तेज, मधुबनी में NDA नेताओं की अहम बैठक

14-Apr-2025 06:26 PM

By First Bihar

Bihar Politics: आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मधुबनी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गठबंधन के तमाम दलों के बड़े नेता मधुबनी में कैंप कर रहे हैं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। सोमवार को पीएम के दौरे को लेकर मधुबनी में एनडीए के घटक दलों के नेताओं की अहम बैठक हुई।


इस बैठक में जेडीयू सांसद ललन सिंह, संजय झा, बीजेपी सांसद डॉक्टर अशोक यादव, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित NDA के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री मधुबनी आ रहे हैं और बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिल खोलकर बिहार की मदद कर रहे हैं। बिहार में बचे खुचे विकास का काम नीतीश कुमार जिले में घूम घूमकर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पंचायती राज दिवस पर केवल पंचायत की ही बात नहीं करेंगे बल्कि बहुत बड़ी घोषणाएं भी करेंगे। इस वर्ष बिहार में चुनाव होने हैं इसलिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। इसी के साथ जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि मधुबनी और दरभंगा जिले की कुल 20 सीट पर 17 सीट एनडीए का कब्जा है।


बैठक में मौजूद परिवहन मंत्री शीला मंडल, आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह, विधायक विनोद नारायण झा, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल सहित मधुबनी जिले के एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता जिलाध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। ललन सिंह ने सभी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव