ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला

Home / politics / 15 साल बनाम 15 साल की सियासत फुल स्पीड में, पटना में RJD...

15 साल बनाम 15 साल की सियासत फुल स्पीड में, पटना में RJD के खिलाफ नए पोस्टर लगे

10-Jun-2020 07:02 AM

PATNA : बिहार में 15 साल बनाम 15 साल की सियासी लड़ाई फुल स्पीड में आगे बढ़ रही है। जनता दल यूनाइटेड ने इसे चुनावी एजेंडा बनाया है और अब पोस्टर वार के जरिए इस पर सियासत भी खूब हो रही है। पटना में आज आरजेडी के खिलाफ सुबह सवेरे में पोस्टर लगाए गए हैं। पटना के हड़ताली मोड़, आयकर गोलंबर और फ्रेजर रोड में नए पोस्टर लगाकर लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधा गया है। 


नए पोस्टर में लालू राबड़ी की तस्वीर के साथ साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव को भी दिखाया गया है। पति-पत्नी की सरकार वाला कैप्शन लिए यह नया पोस्टर बिहार में आरजेडी शासनकाल को अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, घोटाला और अन्य अपराधिक वारदातों से जोड़ कर दिखा रहा है।


हालांकि पटना में लगाया गया इससे नए पोस्टर पर किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं है लेकिन बावजूद यह माना जा रहा है कि आरजेडी के विरोधियों ने यह पोस्टर लगवाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि आरजेडी शासनकाल में व्यवस्था खराब नहीं थी, बल्कि व्यवस्था ही नहीं थी।