ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / पूरे कुनबे के साथ आज सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव: इलाज के लिए...

पूरे कुनबे के साथ आज सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव: इलाज के लिए जा रहे लालू के साथ परिवार, नेता, सेवकों की टीम जायेगी

11-Oct-2022 07:23 AM

DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने इलाज के लिए मंगलवार की शाम सिंगापुर रवाना हो जायेंगे. अपने किडनी के इलाज के लिए लालू यादव सिंगापुर जा रहे हैं. वहां पहले से ही उनकी एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं. लेकिन लालू यादव दिल्ली से परिजनों के साथ साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ रवाना होंगे. लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है लिहाजा सारी तैयारी के साथ रवानगी होगी.



ये सब जायेंगे साथ


लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 आदमी सिंगापुर जा रहे हैं. उनके परिवार से राबडी देवी के साथ साथ बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर जायेंगी. वहीं, राजद नेता और विधान पार्षद सुनील सिंह के साथ साथ लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव भी साथ में जा रहे हैं. लालू यादव अपने दो सेवकों को भी साथ ले कर जा रहे हैं. ये दोनों यही सेवक हैं जो पटना से लेकर दिल्ली तक उऩकी सेवा में सालों से लगे हैं.



फिलहाल किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत नहीं


सोमवार की शाम तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को किडनी की समस्या है. दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वे दवा ले रहे हैं. लेकिन सिंगापुर में किडनी की बीमारियों के इलाज का दुनिया में सबसे बेहतर इंतजाम है. लालू प्रसाद यादव वहां डॉक्टरों से संपर्क करेंगे. तेजस्वी ने बताया कि फिलहाल लालू यादव को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह नहीं दी है. उनकी बीमारी उतनी गंभीर नहीं है. लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर जो सलाह देंगे वैसा किया जायेगा.



दोनों बेटों में से कोई नहीं जायेगा साथ


लालू के दोनों बेटो तेजस्वी औऱ तेजप्रताप यादव में से कोई साथ नहीं जा रहा है. मंगलवार को तेजस्वी औऱ तेजप्रताप दोनों उत्तर प्रदेश के सैफई में मौजूद रहेंगे जहां मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होने वाला है. तेजस्वी सोमवार की शाम ही अपने पिता से मिलकर सैफई रवाना हो गये थे. उन्होंने मीडिया से कहा कि चूंकि मंगलवार को वे सैफई में रहेंगे इसलिए एक दिन पहले ही पिता से मिलकर जा रहे हैं.