Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
27-Jun-2025 09:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना स्थित आवास 01 पोलो रोड में इंडिया महागठबंधन के नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा की गई है, यह बैकडोर एनआरसी है। उन्होंने कहा कि यह युवा मतदाताओं को डराने का प्रयास है। वीआईपी ने कहा कि EC दरवाज़े पर बारात खड़ी करके दुल्हन ढूंड रहा है।
देव ज्योति ने कहा कि कागज का फेरा लगा के वोटिंग रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम के अनुसार, मतदाताओं को यह घोषित करना होगा कि क्या वो 1 जुलाई, 1987 से पहले भारत में पैदा हुए थे। ऐसे में उन्हें अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान को प्रमाणित करने के लिए 11 दस्तावेजों की सूची में से चुनना होगा।
अगर वो 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2012 के बीच भारत में पैदा हुए तो उन्हें अपने पिता या माता के लिए सूचीबद्ध दस्तावेज भी प्रदान करने होंगे। अगर वे 2 दिसंबर, 2004 के बाद पैदा हुए हैं, तो उन्हें अपने और अपने माता-पिता के जन्म तिथि और जन्म स्थान का प्रमाण देना होगा। माता-पिता में से कोई एक गैर भारतीय है तो उन्हें अपने जन्म के समय मां-बाप के वैध पासपोर्ट और वीज़ा की एक कॉपी देनी होगी।