ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीवान में 20 जून को स्कूल और कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, DM के आदेश के बाद गरमाई सियासत

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सीवान दौरे से पहले प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के चलते सभी स्कूलों, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश को आरजेडी ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

19-Jun-2025 01:47 PM

By FIRST BIHAR

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। वह सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को कई करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों में बीजेपी और जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटे हुए हैं।


पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सीवान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 20 जून को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में सीवान के डीएम आदित्य प्रकाश ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें इसके कारण भी बताए गए हैं।


डीएम के पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के आगमन के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक दबाव रहेगा, जिससे बच्चों के स्कूल और कोचिंग आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की भी संभावना जताई गई है। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए, बीएनएसएस की धारा 163 के तहत शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।


हालांकि, यह भी उल्लेखनीय है कि इन दिनों स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले से ही चल रही हैं, जो 23 जून तक प्रभावी हैं। इस आदेश को लेकर अब राजनीति भी गर्मा गई है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने डीएम के पत्र को ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "प्रधानमंत्री जी के चुनावी दौरे और भाषण के मद्देनज़र शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध — पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया की हकीकत आपके सामने है”।