ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / PM मोदी की राह चले BJP के यह विधायक, विधानसभा की चौखट को...

PM मोदी की राह चले BJP के यह विधायक, विधानसभा की चौखट को किया नमन

23-Nov-2020 05:46 PM

PATNA : साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार संसद पहुंचे तो उन्होंने जो किया वह अभूतपूर्व था. संसद में प्रवेश करने से पहले उन्होंने सीढ़ियों के पास अपना माथा टेका और चौखट को नमन करने के बाद ही अंदर गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताया था लेकिन बिहार बीजेपी के एक विधायक ने आज उसी तर्ज पर विधानसभा को मंदिर बताते हुए चौखट पर माथा टेका.


दरअसल कहलगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक पवन यादव ने सदन में कदम रखने से पहले पोर्टिको पहुंचकर सबसे पहले अपना माथा सीढ़ियों से हटाया और उसे नमन किया. पवन यादव कहलगांव  सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के बेटे सुभानंद मुकेश को मात देकर आए हैं.

news image

विधानसभा की चौखट को नमन करने वाले बीजेपी विधायक पवन यादव ने कहा कि विधानसभा भवन लोकतंत्र का मंदिर है. हम जनता के लिए बेहतर करने और जन सेवा का भाव लेकर इस मंदिर में पहुंचते हैं इसीलिए उन्होंने पहली बार अंदर प्रवेश करने के पहले इसकी चौखट से अपना माथा लगाया है. पवन यादव ने आज जो किया उसके बाद जब प्रधानमंत्री मोदी का अंदाज लोगों को बरबस ही याद आ गया.