Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Jun-2020 03:51 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार के पीएम को पत्र लिख कर इंटरनेट स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर सेंसरशिप लागू किए जाने की मांग पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा भड़क गये हैं। उन्होनें दो टूक कहा है कि इंटरनेट तो विकास में मददगार है सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं आपके निरंकुश सरकार की देन है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "चले न जाने तो आंगन टेढ़ा" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, बिहार में प्रतिदिन हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाएं डबल इंजन सरकार की निरंकुशता व अकर्मण्यता के कारण चरम पर पहुंची है। इंटरनेट तो विकास में मददगार है।
"चले न जाने तो आँगन टेढ़ा"
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) June 22, 2020
मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी,
बिहार में प्रतिदिन हत्या, लूट, ब्लात्कार, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाएं डबल इंजन सरकार की निरंकुशता व अकर्मण्यता के कारण चरम पर पहुंची है। इंटरनेट तो विकास में मददगार है।#बदलिए_सरकार_बदलेगा_बिहार https://t.co/97WDvVmbXG
वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होनें कहा कि कुसहा त्रासदी से लेकर हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका से संपूर्ण उत्तर बिहार त्रस्त है, नेपाल आंख दिखाकर लोगों में भय अलग से पैदा कर रहा है। PM से इंटरनेट बंद करवाने के बजाए नेपाल का हुक्का पानी बंद करवाइए सर!
मा. CM @NitishKumar जी,
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) June 22, 2020
कुसहा त्रासदी से लेकर हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका से संपूर्ण उत्तर बिहार त्रस्त है, नेपाल आँख दिखाकर लोगों में भय अलग से पैदा कर रहा है।
PM से इंटरनेट बंद करवाने के बजाए नेपाल का हुक्का पानी बंद करवाइए सर!#बदलिए_सरकार_बदलेगा_बिहारhttps://t.co/9xJ8knBK2h
कुशवाहा ने डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि नीतीश कुमार इंटरनेट पर सेंसरशिप की बात कर अपने सरकार की नाकामी को छिपा रहे हैं जबकि बिहार की डबल इंजन की सरकार की निरंकुशता और अकर्मण्यता की वजह से सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी तो वे इसके लिए इंटरनेट को दोषी ठहरा रहे हैं जबकि इंटरनेट तो विकास में मददगार होता है। इंटरनेट के जरिए बच्चे पढ़ाई करते है तो बहुत सारे काम उसके जरिए सर्वसुलभ होते हैं। वहीं कुशवाहा ने नेपाल के मसले पर भी सरकार को घेरा है। दरअसल नेपाल से आने वाली नदियों के जल स्तर पर नियंत्रण के लिए बिहार सरकार बाढ़ रक्षात्मक कार्य कराती रही है लेकिन इस बार नेपाल ने इस पर रोक लगा दिया है। इस बीच बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजा है।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें सीएम ने अनुरोध किया है कि इंटरनेट के जरिए उपलब्ध स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर सेंसरशिप लागू किया जाए। पीएम को लिखे पत्र में उन्होनें कहा है कि देश में महिलाओं और बच्चों के साथ घटित दुष्कर्म और आपराधिक घटनाओं से पूरे देश का जनमानस उद्वेलित होता है। इस पत्र में सीएम ने 12 दिसंबर को पोर्न साइट पर रोक संबंधी लिखे गये पत्र का भी जिक्र किया है।
सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि स्ट्रीमिंग सर्विसेस के जरिए उपभोक्ताओं को कार्यक्रम, फिल्में और सीरियल्स दिखा रहे हैं। लेकिन इस सर्विसेज में सेंसरशिप लागू नहीं होने के कारण इन कार्यक्रमों में अत्याधिक मार-धाड़ या सेक्स के खुले प्रदर्शन पर आधारित फिल्में और धारावाहिक इंटरनेट के जरिए इन चैनलों पर दिखायी जा रही है।सीएम ने कहा है कि स्ट्रीमिंग सर्विसेज के जरिए दिखाए जाने वाले अश्लील और हिंसक कार्यक्रमों के नकारात्मक प्रभावों के कारण अपराध में वृद्धि हो रही है। ऐसे कार्यक्रमों के निर्माण और प्रसारण को अपराध मानते हुए इस पर तत्काल अंकुश लगाने पर बल दिया है।