Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
04-May-2020 03:20 PM
PATNA : चुनावी रणनीतिकार और कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमसास रहे प्रशांत किशोर ने उनपर तंज कसा है।प्रशांत किशोर ने ट्रेन चलाए जाने के मुद्दे पर नीतीश कुमार के दावों की खिल्ली उड़ायी है।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि देश के कई हिस्सों में फँसे हुए बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं करने वाले नीतीश कुमार अब कह रहे हैं कि केंद्र ने उनके सुझाव पर लोगों के लिए Trains शुरू की है।सर, आपने ये सुझाव कब दिया और इसको मानने में इतनी देरी क्यों हुई? क्या गरीब लोगों से भाड़ा लेने का सुझाव भी आपका ही है?
देश के कई हिस्सों में फँसे हुए बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं करने वाले @NitishKumar अब कह रहे हैं कि केंद्र ने उनके सुझाव पर लोगों के लिए Trains शुरू की है!
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) May 4, 2020
सर, आपने ये सुझाव कब दिया और इसको मानने में इतनी देरी क्यों हुई? क्या गरीब लोगों से भाड़ा लेने का सुझाव भी आपका ही है?
प्रशांत किशोर ने दरअसल नीतीश कुमार के इन दावों पर निशाना साधा है जिसमें उन्होनें केन्द्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोगों के सुझाव पर ट्रेन चलाने की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। यही कारण है कि ट्रेनें से मजदूर और छात्रों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपने ये सुझाक केन्द्र सरकार को दिया था तो सरकार ने इसे मानने में इतनी देरी क्यों लगा दी। वहीं प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि नीतीश जी ये भी स्पष्ट कर दीजिए कि कही गरीबों से भाड़ा लेने का सुझाव भी आपका ही तो नहीं था।
बता दें कि लॉकडाउन में फंसे बिहार के छात्र और मजदूरों के किराया पर लेकर सियासत जारी है। बिहार सरकार पर विपक्ष कई आरोप लगा रहा है। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है। सीएम ने कहा कि बिहारियों को लाने के लिए राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है। बिहार आने के लिए मजदूरों से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोगों के सुझाव पर ट्रेन चलाने की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। यही कारण है कि ट्रेनें से मजदूर और छात्रों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि कोटा से जो छात्र आ रहे हैं। उनसे पैसा नहीं लिया जा रहा है। जो भी बिहारी मजदूर आ रहे उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है। वह जिस स्टेशन पर उनकी ट्रेन आएगी तो पूरी जांच करने के बाद उनके प्रखंड तक भेजा जाएगा। वहां पर 21 दिन का क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। सीएम नीतीश ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जितना भी आने में मजदूरों का खर्च हुआ उसके अलावे 500 रुपए अलग से सरकार देगी और कम से कम 1000 हजार रुपए उनको दिया जाएगा। यह पैसा सभी मजदूरों को दिया जाएगा।