बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग
06-Jul-2024 04:38 PM
By First Bihar
PATNA: प्रशांत किशोर के अभियान से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बेचैनी बढ़ गयी है। प्रशांत किशोर (PK) के जन सुराज पार्टी को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 6 जुलाई को एक पत्र जारी किया है।
जगदानंद ने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन सुराज पार्टी में सदस्य और सहयोगी नहीं बनने की हिदायत दी। उन्होंने जन सुराज पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज जो लेटर जारी किया है वो इस प्रकार है।
प्रिय साथियों,
आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता / नेता "जन सुराज पार्टी" में सहयोगी/ सदस्य बन रहे हैं, जो चिंता का विषय है। विदित हो कि जन सुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है, इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडेय जी हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलम्बी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित है अर्थात भारतीय जनता पार्टी का "बी" टीम है।
आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आवे, उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी का सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेदकर, डॉ० राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉ० पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है वो दल विरोधी काम न करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी।