ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य डीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर... मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?

Home / politics / फिर मांझी-कुशवाहा और सहनी मिल बैठे साथ, पकी महागठबंधन के भविष्य की खिचड़ी

फिर मांझी-कुशवाहा और सहनी मिल बैठे साथ, पकी महागठबंधन के भविष्य की खिचड़ी

16-Mar-2020 07:08 PM

PATNA :  बिहार महागठबंधन के लक्षण ठीक नहीं लग रहे हैं। मांझी-कुशवाहा और सहनी की तिकड़ी लगातार आरजेडी पर कोर्डिनेशन कमिटी बनाने का दबाव बना रही है। आज फिर एक बार तीनों नेता मिले और साथ मिलकर महागठबंधन के भविष्य की खिचड़ी पकायी।


बैठक के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर वहीं पुराना राग दोहराया है। उन्होनें साफ कर दिया है अब बिना कोर्डिनेशन कमिटी के आगे बात नहीं बनेगी। मांझी की मांग से आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी इत्तेफाक रखते हैं। मांझी ने कहा कि इस मसले पर अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से बात होगी। उन्होनें कहा कि हमने आरजेडी को इस महीने तक का वक्त दिया है। इसके बाद भी अगर कुछ नहीं होता है तो महागठबंधन की सभी पार्टियां अपना-अपना फैसला लेने को स्वतंत्र होंगी।


हाल के दिनों में जिस तरह तीनों नेताओं की नजदीकियां बढ़ी है उससे अब ये साफ होने लगा है कि ये तीनों ही मिल कर कुछ नया गुल खिलाने वाले हैं। अब तो इन नेताओं के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं और खुलकर आरजेडी का विरोध भी शुरू कर दिया है। बार-बार ये पार्टियां आरजेडी पर मनमानी का आरोप लगाती रही हैं। पिछले दिनों की बात करें तो तेजस्वी यादव के बॉडी लैंग्वेज ने भी इन नेताओं को अंदर तक आहत किया था। सीएए-एनआरसी पर विरोध के दौरान तेजस्वी जिस तरह से इन नेताओं को इग्नोर कर निकल गये थी उसकी टीस भी अभी इनके अंदर बाकी है।


कल ही आरएलएसपी नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने जिस तल्ख तेवर के परिचय दिए थे इससे भी पता चल गया था कि वे भी नाखुश हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने आरजेडी की यादववाद वाली राजनीति को चुनौती दे दी थी। उन्होनें पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कहा था कि अगर मैं य़ादवों की राजनीति करूं तो मुझे ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता। वहीं एक अन्य सहयोगी कांग्रेस भी तेजस्वी को नेता मानने को तैयार नहीं दिखती। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि अभी कांग्रेस अलाकमान का ध्यान मध्य प्रदेश संकट और राज्यसभा चुनाव की ओर हैं उधर से मामला खत्म होते ही बिहार का फैसला होगा।