ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

BIHAR POLITICS: दरभंगा में कार्यक्रम के लिए मिल गया परमिशन, अंबेडकर छात्रावास की जगह अब यहां छात्रों के साथ संवाद करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का दरभंगा दौरा रद्द होने से कांग्रेस नेता नाराज थे और इसे बीजेपी की साजिश मान रहे थे। लेकिन खबर प्रसारित होने के बाद अब उन्हें दरभंगा में कार्यक्रम करने का परमिशन मिल चुका है।

14-May-2025 10:33 PM

By First Bihar

DARBHANGA: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में था। इस कार्यक्रम को कराने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी से मोहम्मद सादाब अख्तर ने अनुमति मांगी थी लेकिन राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गयी। 


इस संबंध में खबर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने दरभंगा में कार्यक्रम करने की अनुमति राहुल गांधी को दे दी है। लेकिन कार्यक्रम स्थल का लोकेशन चेंज किया गया है। पहले राहुल गांधी के अंबेडकर छात्रावास के दलित बच्चों के साथ संवाद करने की योजना थी लेकिन अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गयी इसकी जगह राहुल गांधी टाउन हॉल में छात्रों के साथ संवाद कर सकते हैं। अब राहुल गांधी दरभंगा के टाउन हॉल में दलित छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। 


पहले दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मोगलपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। इसकी सूचना नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया सह आयोजक नेशनल सेक्रेटी मोहम्मद सादाब अख्तर को दे दी गयी है। लेकिन कुछ देर बाद जारी इस आदेश में परिवर्तन जिला प्रशासन को करना पड़ा। क्योंकि लोग इसे बीजेपी की साजिश मान रहे थे। 


दरअसल 15 मई को राहुल गांधी दरभंगा के दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे, लेकिन जिला कल्याण पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम को मंज़ूरी नहीं दी थी। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया था। राहुल गांधी के कार्यक्रम के रद्द होने पर कांग्रेस नेता एतराज जता रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे। यह कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन ऐन वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। 


दलित छात्र अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखना चाहते थे और राहुल गांधी भी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनना चाहते थे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से दलित छात्रों के बीच रोष व्याप्त था। राहुल गांधी का दरभंगा दौरा रद्द होने से कांग्रेस नेता भी नाखुश थे। इसे बीजेपी की साजिश मान रहे थे। लेकिन खबर प्रसारित होने के बाद अब उन्हें दरभंगा में कार्यक्रम करने का परमिशन मिल चुका है।


राहुल गांधी सिर्फ पटना भी आएंगे जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर फुले फिल्म सिनेमा हॉल में देखेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है उसके बाद दरभंगा के टाउन हॉल में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसलिए अब जिला प्रशासन से अनुमति मिल गयी है। लेकिन आयोजन स्थल को बदला गया है। अंबेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में अब राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा।