Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
30-Jun-2025 05:15 PM
By Ranjan Kumar
Pawan Singh Wife: भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज डेहरी में घोषणा किया है कि अगर उन्हें किसी बड़े पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगी। उनका चुनाव लड़ना हर हाल में तय है।
ज्योति सिंह ने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत जरूर आजमाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहीं की पिछले दो महीने से वह किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं है। अभी तक किसी दल से उनकी बात नहीं बनी है लेकिन अगर उन्हें किसी भी दल से टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में आएंगी।
उन्होंने कहा कि इतना तय है कि काराकाट इलाके के किसी एक विधानसभा सीट से वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। चाहे उन्हें निर्दलीय ही चुनाव लड़ना क्यों ना पड़े। ज्योति सिंह रोहतास जिला के डेहरी में एक निजी फाइनेंस कंपनी के आउटलेट की उद्घाटन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिताजी की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में पिछले दो महीने से अपने पिता के इलाज के लिए वह दिल्ली में ही थी। दिल्ली में रहने के कारण थोड़ी सी राजनीतिक गतिविधियां कम हुई है लेकिन इतना तय है कि वह काराकाट इलाके के किसी न किसी विधानसभा सीट से चुनाव जरूर लगेगी। चाहे वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही क्यों ना हो।
बता दे की पावर स्टार के नाम से चर्चित भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसे दौरान ज्योति सिंह को अपने पति पवन सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार करते हुए देखा गया था। चुनाव खत्म होने के बाद पवन सिंह ने जहां काराकाट इलाके में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी पवन ज्योति सिंह लगातार पिछले एक साल से इलाके में छोटी-छोटी कार्यक्रमों में शामिल हो रही है।