ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / पासपोर्ट रिलीज होते ही रिन्यूअल कराने जायेंगे लालू यादव, खास काम से तेजस्वी...

पासपोर्ट रिलीज होते ही रिन्यूअल कराने जायेंगे लालू यादव, खास काम से तेजस्वी को भेजा है दिल्ली

15-Jun-2022 04:13 PM

PATNA : किडनी समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विदेश जाने वाले हैं। लालू यादव ने जब कोर्ट के सामने अपना पासपोर्ट रिलीज करने के लिए याचिका लगाई थी उसी वक्त यह साफ हो गया था कि वह विदेश जाकर अपना इलाज करवाना चाहते हैं। किडनी से जुड़ी समस्या का इलाज सिंगापुर के डॉक्टरों से करना चाहते हैं, यह खबर पहले ही सामने आ चुकी थी। लेकिन अब जबकि लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है तो लालू पटना में रुककर ही अपना पासपोर्ट रिन्यूअल करना चाहते हैं। यही वजह है कि तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने के बावजूद लालू और राबड़ी पटना में रुके हुए हैं। 


लालू यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। तेजस्वी जब दिल्ली के लिए रवाना हुए तो चर्चा हुई थी कि वह ममता बनर्जी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल हो सकते हैं लेकिन आज बैठक में तेजस्वी की बजाय आरजेडी की तरफ से मनोज झा शामिल हुए हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब तेजस्वी को दिल्ली की बैठक में शामिल नहीं होना था तो वह आनन-फानन में पटना से रवाना क्यों हुए? फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लालू यादव ने एक खास मकसद से तेजस्वी यादव को दिल्ली भेजा है। दरअसल पटना में पासपोर्ट रिन्यूअल होने के बाद लालू यादव दिल्ली जाएंगे। दिल्ली से उन्हें विदेश जाकर डॉक्टरों से सलाह लेनी है और इलाज कराना है। तेजस्वी यादव लालू यादव का मेडिकल डॉक्यूमेंट तैयार करने में अभी से जुट गए हैं। 


यही वजह है कि तेजस्वी यादव मंगलवार को अपनी पत्नी राजश्री के साथ दिल्ली रवाना हो गए। तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने के बावजूद पटना में लालू और राबड़ी अगर रुके हैं तो इंतजार पासपोर्ट रिलीज होने का है। सूत्र बताते हैं कि अगले 1 से 2 दिनों में पासपोर्ट लालू यादव को मिल सकता है कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट जब लालू यादव को मिलेगा तो उनकी तरफ से पासपोर्ट कार्यालय में रिन्यूअल के लिए पहल की जाएगी। पटना पासपोर्ट कार्यालय में ही लालू यादव रिन्यूअल के लिए विजिट करेंगे और उसके बाद क्लीयरेंस होते ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।