ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / politics / कोरोना भगाने के लिए पटना में लगे अजीब पोस्टर, बिहार में चुनाव कराने...

कोरोना भगाने के लिए पटना में लगे अजीब पोस्टर, बिहार में चुनाव कराने की मांग

14-Apr-2021 11:35 AM

PATNA : बिहार में कोरोना मरीज की तेज लहर चल रही है। दूसरी लहर ने पूरे सूबे को अपनी चपेट में ले रखा है लेकिन कोरोना से मुक्ति के लिए राजधानी पटना की सड़कों पर आज सुबह-सवेरे से अजीबोगरीब पोस्टर देखने को मिले हैं। इस पोस्टर में मांग की गई है कि राज्य में कोरोना खत्म हो इसके लिए तुरंत चुनाव कराया जाए। 


पटना के डाकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, इनकम टैक्स से बेली रोड जैसे अलग-अलग इलाकों में इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में निवेदक के तौर पर बिहार की पीड़ित जनता को बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी चुनाव हों। थके और हारे हुए मुख्यमंत्री से बिहार और कोरोना संभल नहीं रहा है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में आईसीयू में भर्ती है इसलिए कोरोना के साथ बेरोजगारी भगाने के लिए बिहार में तुरंत चुनाव कराए जाने चाहिए। 


राजधानी पटना में यह पोस्टर किस राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाया गया यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन 2 दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में भर्ती बताया था और ठीक उसी तर्ज पर अब पटना में पोस्टर लगे हैं। जाहिर है निशाने पर सरकार है और कहीं न कहीं बिहार में महामारी को लेकर अब राजनीति भी तेज होती दिख रही है।