ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / पटना महानगर में आज से RJD का सदस्यता अभियान, विधायक लगाएंगे कैंप

पटना महानगर में आज से RJD का सदस्यता अभियान, विधायक लगाएंगे कैंप

02-Jul-2022 10:29 AM

PATNA: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए रणनीति भी तैयारी कर ली है। शनिवार से राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना के सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान के स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की जाएगी।



दरअसल, बिहार में राजद तेज सदस्य्ता अभियान चला रही है। कई बैठकों में लालू यादव और तेजस्वी यादव ने विधायकों- पार्षदों सहित पार्टी की ज़िम्मेदारी पदाधिकारियों को दी है। पटना के सभी वार्ड में ये अभियान चलाया जाएगा। हर वार्ड की ज़िम्मेदारी एक विधायक को सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि विधायक के रहने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। ये विधायक वार्ड में कैंप लगाकर लोगों से सदस्य बनने की अपील करेंगे। 



राजद के संगठन महामंत्री राजेश यादव ने बताया कि पटना महानगर के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को लालू प्रसाद की सामाजिक न्याय और आपकी सदभाव की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। राजद का सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क के तौर पर 10 रुपए देने होंगे। 


पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पटना महानगर में सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे। दरअसल, पिछले दिनों भी एआईएमआईएम के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गये थे। राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। अब लालू यादव और तेजस्वी यादव पार्टी को उंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है और अब पटना के सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान के स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की जाएगी।