ब्रेकिंग न्यूज़

‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल

Home / politics / पशुपति पारस ने दोहराया 'PM पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं', नीतीश...

पशुपति पारस ने दोहराया 'PM पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं', नीतीश के पीएम मटेरियल होने को लेकर दिया बड़ा बयान

30-Aug-2021 06:23 PM

PATNA : जेडीयू ने जब से सीएम नीतीश को पीएम मटेरियल बताया है. बिहार की राजनीति गलियारे में भूचाल मच गया है. खासकर एनडीए के खेमे में खलबली मची हुई है. बिहार एनडीए के नेता कोई दबी जुबान में तो कोई खुलकर अपनी बात सामने रख रहे हैं. राजधानी पटना में एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मीडियाकर्मियों से बात की और उन्होंने सीएम नीतीश के पीएम मटेरियल होने को लेकर बड़ी बात कह दी.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जब पत्रकारों ने पशुपति कुमार पारस से ये सवाल पूछा कि आप नीतीश को पीएम मटेरियल मानते हैं. इसपर जवाब देते हुए  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी के कंधे पर बंदूक रख दी और अपने मन की बात कह दी. पीएम मटेरियल के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि "एनडीए गठबंधन में सीएम नीतीश भी हैं और मैं भी हूँ. केसी त्यागी ने खुद कहा है कि नीतीश कुमार में पीएम मटेरियल का सब गुण है. लेकिन अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है." नीतीश के लिए कोई वैकेंसी नहीं होने के सवाल पर पारस ने 'सेफ पॉलिटिक्स' की और कहा कि ये लड़ाई वाली बात हो जाएगी.




केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए में कोआर्डिनेशन कमेटी को लेकर कहा कि यह बननी ही चाहिए. पहले भी यह कमेटी थी. इस पर एनडीए का जो भी फैसला होगा, उसे हमारी पार्टी भी मानेगी. जातीय जनगणना पर पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार का शिष्टमंडल मिला. एनडीए की ओर से जो भी निर्णय होगा, उस पर हमारी लोजपा पार्टी भी तैयार है. जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्री जो भी फैसला लेंगे, वह हम सबको मान्य होगा.




आपको बता दें कि सोमवार को शाम में लगभग साढ़े 4 बजे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस की गाड़ी सीएम आवास में एंटर की. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे की मुलाकात हुई. उसके बाद पशुपति पारस सीएम आवास से बाहर निकल गए. इस दौरान पशुपति के साथ लोजपा पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज भी पशुपति कुमार पारस के साथ मौजूद थे. 


गौरतलब हो कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को ही शाम में पटना पहुंच गए थे. पटना पहुंचते ही पशुपति ने कहा था कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं. प्रदेश के विकास के लिए नीतीश निरंतर कार्य करते रहे हैं. उम्मीद है कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लगाने की भी जगह मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श आवश्यक है.