ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: लालू-तेजस्वी को चेतावनी देना पड़ गया भारी, पारस ने अनुष्का के भाई आकाश यादव को पार्टी से निकाला

Bihar Politics: तेजप्रताप प्रकरण के बाद अपनी बहन अनुष्का यादव के पक्ष में उतरे राष्ट्रीय छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव पर गाज गिरी है. पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

29-May-2025 12:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने तेजप्रताप यादव की कथित पत्नी अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव के समर्थन में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी।


दरअसल, तेजप्रताप यादव की कथित पत्नी अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनकी बहन अनुष्का यादव का तेजप्रताप यादव के साथ रिलेशनशीप की बाते सामने आने के बाद उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला था। अब इसका साइड इफेक्ट सामने आ गया है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने आकाश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एलविस जोसफ ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा, “श्री आकाश गौरव (यादव) जी, वर्तमान के राजनितिक घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी के निर्देसानुसार आपको पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) के पद से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है”।


बता दें कि तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीरें वायरल होने के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव सामने आए थे और तेजप्रताप यादव का खुलकर समर्थन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी बहन औऱ तेजप्रताप यादव को लेकर जो कुछ हो रहा है, वह गलत है। लालू परिवार संभल कर बयानबाजी करे। आकाश ने कहा था कि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के पास खोने के लिए पहुंत कुछ है। आकाश ने कहा था कि लालू यादव को ये लड़ाई रोकनी चाहिये अगर लड़ाई नहीं रुकी तो बात दूर तक जाएगी।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना