अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
24-Sep-2024 10:17 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद अर्जुन भवन कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान पूर्णिया सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद भी साथ थे। पप्पू यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट कर जेडीयू नेताओं ने उनका ढाढस बंधाया। पप्पू यादव के पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
मंत्री जमा खान ने बताया कि पप्पू यादव से उनका पुराना और व्यक्तिगत रिश्ता है। छात्र राजनीति से लेकर अब तक हर कदम पर पप्पू यादव उनके साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में उनके पिताजी के निधन की सूचना मिलने से वह मर्माहत हुए और पप्पू यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उनके पिता के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि एक अभिभावक का चला जाना अपूर्णक्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
वही जदयू के सांसद उम्मीदवार व पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने कहा कि पप्पू यादव के पिता का निधन दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े हैं। पप्पू यादव ने सबको एक साथ जोड़ कर रखा है। इसलिए आज हर एक दल के लोग इस दुख की घड़ी में पप्पू यादव से मिलने आ रहे हैं।