बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-May-2025 06:20 PM
By Tahsin Ali
Tej Pratap Yadav Controversy: तेजप्रताप यादव के लव अफेयर और शादी की बातें सामने आने के बाद आरजेडी चीफ और उनके पिता लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया है और 6 साल के लिए निष्कासित करने का एलान किया है। लालू के इस फैसले पर पप्पू यादव ने सवाल उठाया है और उनसे अपने फैसले को वापस लेने की अपील कर दी है।
पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को एक बात समझनी होगी कि तेजप्रताप यादव ने कोई भूल नहीं की है। तेजप्रताप ने सामने से आकर कहा कि वह 12 साल से अनुष्का यादव से प्रेम करते हैं। तेजप्रताप यादव ने सच्चाई को नहीं छिपाया। सवाल यह नहीं है कि उनका पूर्व पत्नी से तलाक हुआ या नहीं हुआ। लालू प्रसाद के राजनीतिक जीवन के कारण तेजप्रताप की शादी एक अच्छे परिवार में हुई। दारोगा राय के परिवार शिक्षा में उत्कृष्ट रहा है, वह एक अलग पार्ट है।
उन्होंने कहा कि जब तेजप्रताप यादव ने स्वीकार किया कि वह पिछले 12 साल से प्रेम करते हैं और शादी कर लिए हैं तो मुझे लगता है कि ऐसी सच्चाई को माता-पिता को स्वीकार करना चाहिए। हम लोगों की आलोचना और राजनीति के कारण सच को स्वीकार नहीं करें तो लालू प्रसाद से आग्रह करेंगे कि अपनी फैसले पर विचार करें। आपने इन्हें तो निकाल दिया, चाहे यह जिस भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण हुआ हो लेकिन तेजप्रताप यादव ने सच्चाई को स्वीकार करते हुए सामाजिक जीवन में किसी को बरगलाया नहीं है और वह धन्यवाद के पात्र हैं।
पप्पू यादव करते हैं कि तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल करने की लालू प्रसाद की पारिवारिक और राजनीतिक महत्वाकांक्षा हो सकती है। ऐसे नेता सभी पार्टी में हैं, जिनके ऊपर कई आरोप हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों में ऐसे कई नेता हैं जिनके ऊपर रेप और अन्य तरह के आरोप हैं लेकिन ऐसे नेताओं को कहां कोई पार्टी निकाल रही है।
उन्होंने कहा कि पहलवानों का शोषण हुआ, इतने बलात्कारी बाबा हैं, सब उन बाबाओं के पास जाते हैं। खुद लालू प्रसाद की पार्टी में कई विधायकों पर बलात्कार के आरोप हैं, उनके घर तो लालू प्रसाद बार-बार जाते हैं। बेटे ने बलात्कार तो किया नहीं है बल्कि प्रेम को स्वीकार किया है और उसे शादी में बदल दिया तो उसे स्वीकार करना चाहिए। हर चीज में राजनीति सही नहीं होती है।