ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / politics / पेपर लीक, CBI पर हमला आपकी सरकार में और जंगलराज किसी और का?...

पेपर लीक, CBI पर हमला आपकी सरकार में और जंगलराज किसी और का? प्रधानमंत्री मोदी से तेजस्वी का सवाल

24-Jun-2024 10:22 AM

By First Bihar

PATNA: NEET और UGC-NET परीक्षा में धांधली का मुद्दा विपक्ष किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देना चाहता है। विपक्ष को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा हाथ लग गया है। नवादा में सीबीआई की टीम पर हुए हमले को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में सीबीआई टीम पर हमले को लेकर तंज किया है और पीएम मोदी से सवाल पूछा है।


दरअसल, यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली की जांच के लिए नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हुए हमले को मुद्दा बनाते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। तेजस्वी पिछले कई दिनों से सरकार पर हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपके पावन सानिध्य में बिहार में व्याप्त जंगलराज का नज़ारा देखिए। नवादा में #UGC-#NET पेपर धांधली की जाँच करने पहुँची #CBI की टीम पर हमला! पेपर लीक आपकी सरकार में, CBI पर हमला आपकी सरकार में। और जंगलराज किसी ओर का?’


बता दें कि यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई टीम को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया था। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम जांच पड़ताल के लिए बिहार के नवादा जिले के एक गांव में पहुंची थी। वहीं, ग्रामीणों ने सीबीआई टीम पर हमला बोल दिया। स्थानीय पुलिस की सक्रियता से सीबीआई टीम में शामिल अधिकारियों की जान बच गई थी। दिल्ली से सीबीआई की टीम यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच के लिए नवादा जिले के रजौली प्रखंड के कसियाडीह गांव में पहुंची थी।


पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम उस गांव में पहुंची थी लेकिन जांच-पड़ताल के दौरान ही गांव के लोगों ने सीबीआई को नकली बताकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। लोगों ने सीबीआई अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की थी। सीबीआई की टीम में उसके चार अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल थी।अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।