ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / politics / पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक में बोले संजय जायसवाल- पंचायत चुनाव में भाई-भतीजावाद...

पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक में बोले संजय जायसवाल- पंचायत चुनाव में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा

15-Mar-2021 01:57 PM

PATNA: BJP प्रदेश कार्यालय में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक बैठक बुलाई गई जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बैठक को संबोधित किया। आगामी पंचायत चुनाव में बीजेपी की रणनीतिक और सांगठनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों को उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

news image


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी आगामी पंचायत चुनाव में विभिन्न समाजों के नेतृत्व को उभारने के लिए जिला परिषद में उम्मीदवारों को समर्थन देगी। पंचायत चुनाव में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। पार्टी के हित में ही फैसले लिए जाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा। पार्टी से जुड़ें समाज के सभी लोगों को नेतृत्व देने के लिए जिला परिषद चुनाव भी हम लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को तो प्रत्याशी नहीं बना सकती है लेकिन ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता जो विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी में छूट गए उन्हें आगामी जिला परिषद चुनाव में मौका जरूर दिया जाएगा।

news image

संजय जायसवाल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में महिला, अकलियत और दलित समाज के नेतृत्व को उभारना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की चिंता करनी भी जिम्मेदारी है। जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में भी हम अपना उम्मीदवार देंगे। उसमें भाजपा के समर्थन से जीते उम्मीदवार हमारे ही प्रत्याशी को समर्थन देंगे। वहां पर अपनी मर्जी करने पर पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए सभी जिला प्रभारी और कार्यकर्ता गण मंगलवार से आयोजित हो रहे मंडलवार बैठकों में शामिल होकर धरातल पर रणनीति और योजना बनाएंगे।भाजपा का नेतृत्व बूथ और संगठन से आता है इसलिए हमने नया प्रयोग करते हुए पंचायती राज चुनाव में उतर रहे हैं।