बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
11-Feb-2021 04:26 PM
PATNA : बिहार बीजेपी को चला रहे नेताओं ने विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री बनाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी जाति के लोगों को मंत्री बनवाया है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर बिफरे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने एक बार फिर ये सनसनीखेज आरोप लगाया है. विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि वे सारे सबूतों के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे और उन्हें बिहार बीजेपी में चल रहे खेल से अवगत करायेंगे.
ज्ञानू के सनसनीखेज आरोप
दरअसल बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के दिन से ही विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ज्ञानू ने कहा कि उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को फोन कर ये पूछा था कि आखिरकार किस आधार पर नये मंत्रियों को चुना गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञानू को बताया कि नीतीश कुमार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना चाहते थे. इसलिए ज्ञानू मंत्री नहीं बनाये गये. ज्ञानू ने कहा कि ये हैरान करने देने वाली बात है.
प्रधानमंत्री से मिलेंगे ज्ञानू
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार बीजेपी में पैसे लेकर विधायकों को मंत्री बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बेतिया और मोतिहारी जिले से केवल अपनी ही जाति के लोगों को सरकार में मंत्री क्यों बनाया.संजय जायसवाल को इसका जवाब देना चाहिये. ज्ञानू ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष की बात कोई नहीं मानता है तो वह इस्तीफा कर दें.
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि वे बिहार में बीजेपी को बचाना चाहते हैं. इसलिए वे प्रधानमंत्री से मिलकर सारी बातों से उन्हें अवगत करायेंगे. ज्ञानू अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड़्डा से भी मिलेंगे और उन्हें भी सारी चीजों की जानकारी देंगे. पार्टी अगर इसी तरह चलेगी तो उसका डूबना तय है. बीजेपी का मूल वोट बैंक सवर्ण तबका रहा है लेकिन दो दो डिप्टी सीएम बनाये गये और उनमें से एक भी सवर्ण नहीं है.
प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के गंभीर आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के 74 विधायक हैं. सबको मंत्री बनाना संभव नहीं है. हर विधायक मंत्री बनना चाहता है कि लेकिन सब की इच्छा पूरी कर पानी पार्टी के लिए मुमकिन नहीं है. संजय जायसवाल ने कहा कि ये मामला परिवार के अंदर का मामला है इसलिए इसे तूल नहीं देना चाहिये.