पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
26-Jul-2021 02:09 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर पहुंचे प्रिंस राज ने अपने चेचेरे भाई चिराग पासवान को नसीहत दी है। अब तक चाचा पशुपति पारस चिराग को नसीहत देते थे लेकिन अब उनके छोटे भाई प्रिंस राज ने भी नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि चिराग को खुद मंथन करनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ और जब वो मंथन करेंगे तो उन्हें खुद जवाब मिल जाएगा कि ऐसा हुआ क्यों?

समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने कहा कि चिराग पासवान को बिना किसी सलाहकार के खुद मंथन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ? उन्हें खुद जवाब मिल जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान का ही था। उनका यह फैसला दल के लोगों को उचित नहीं लगा। उस समय किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि यह आखिर हो क्या रहा है। हम किसके साथ और किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

दरअसल कुछ महीने पहले पशुपति पारस ने एलजेपी के 5 सांसदों को साथ लेकर पार्टी पर अपना अधिकार जता दिया था। जिसके बाद वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये थे। हाल ही में उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद चिराग के छोटे भाई प्रिंस राज को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

एलजेपी की टूट के बाद प्रिंस पहली बार समस्तीपुर आए जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में चाहे आज अलगाव हुआ है लेकिन रिश्ते के तौर पर चिराग पासवान आज भी मेरे बड़े भाई हैं आज भी उनके लिए वही सम्मान है। प्रिंसराज ने कहा कि एलजेपी में कोई टूट नहीं हुआ है। सिर्फ नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है। प्रिंस राज अपने एक दिवसीय दौरे पर काफी दिनों बाद समस्तीपुर पहुंचे थे। इस मौके पर एलजेपी पारस खेमे के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
