ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पर ओवैसी की पैनी नजर, महागठबंधन को बता दिया जीत का फॉर्मूला; रखा यह प्रपोजल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़ हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन को NDA को रोकने के लिए मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

29-Jun-2025 12:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही राज्य के सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं।


AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी पूरी ताकत से बिहार चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने महागठबंधन को एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। ओवैसी ने कहा, अगर महागठबंधन चाहता है कि एनडीए दोबारा बिहार की सत्ता में न आए, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। 


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं से बातचीत की है और साफ तौर पर कहा है कि पार्टी नहीं चाहती कि बीजेपी या एनडीए सत्ता में लौटे। ओवैसी ने साफ कहा कि अब फैसला महागठबंधन को लेना है। यदि वे साथ नहीं आते, तो AIMIM सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। 


उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं बनता है, तो हम सीमांचल के बाहर भी उम्मीदवार उतारेंगे। मैं हर जगह चुनाव लड़ने को तैयार हूं। सीटों की सटीक संख्या का ऐलान उन्होंने फिलहाल टालते हुए कहा कि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी लेकिन उन्होंने बहादुरगंज और ढाका सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।


बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सीमांचल इलाके में AIMIM ने महागठबंधन को करारा झटका दिया था। पार्टी के 5 विधायक चुने गए थे, हालांकि बाद में उनमें से 4 विधायक RJD में शामिल हो गए थे।