बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
12-Apr-2025 09:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद आए दिन शराब तस्कर और शराब पीने वाले लोग पकड़े जा रहे हैं। बिहार की शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि शराबबंदी की आड़ में यहां के अधिकारी खूब कमाई कर रहे हैं। बिहार में 40 हजार करोड़ का काला कारोबार शराब बन चुका है.
तेजस्वी ने कहा कि यहां चोरी छिपे शराब बेची और खरीदी जा रही है। इसके आड़ में अधिकारियों की जेब गर्म हो रही है। वो लोग खूब कमाई कर रहे हैं और गरीबों की बड़ी आबादी जेल में सजा काट कर रही है। 99 प्रतिशत दलित, आदिवासी और पिछड़ों को इसी कानून के तहत जेल में डाला जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अब तक 9 लाख 36 हजार 949 केस दर्ज किया गया है। जिसमें 14 लाख 32 हजार 837 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें 14 लाख 20 हजार 700 से अधिक दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आदिवासी समाज के लोग हैं। 99 फीसदी लोग पिछड़े और दलित समाज के लोग हैं और एक फीसदी गिरफ्तार लोगों में अन्य राज्यों और गैर पिछड़ा एवं गैर दलित शामिल हैं।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने राजद प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस बार भी आंकड़ों के साथ नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के सहारे बिहार के अधिकारी काली कमाई कर रहे हैं। बिहार में शराब की आपूर्ति कौन कर रहा है और किसके इशारे पर यह सब हो रहा है यह जांच का विषय है.
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि 3 करोड़ 86 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद हुआ। जिसमें करीब डेढ़ लाख लीटर देशी शराब है। जबकि विदेशी शराब की मात्रा अधिक है। अब सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब गरीब और मजदूर तो नहीं पी सकता। ऐसे में ये विदेशी शराब किसके लिए भेजी जा रही है।
तेजस्वी ने कहा कि शराबबंदी वाले राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब किसके इशारे पर आ रहा है और इसे कौन बेच रहा है, इसका पता लगाना चाहिए। सिर्फ गरीब और मजदूर वर्ग पर कार्रवाई की जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराब की कालाबाजारी हो रही है। करीब 40 हजार करोड़ का यह काला कारोबार बन चुका है।