Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
23-Feb-2023 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा नेता सुशील मोदी ने 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है. मोदी ने कहा है कि इस रैली से भाजपा का कुछ नहीं बिगड़ेगा. हां, नीतीश कुमार ने रैली के बहाने कांग्रेस को फिर गच्चा दे दिया है. वैसे भी महागठबंधन की पूर्णिया रैली को ओवैसी को जवाब देने के लिए बुलायी गयी है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस का महाधिवेशन 24-25 फरवरी को रायपुर में होगा. जाहिर है कांग्रेस के सारे नेता अपने महाधिवेशन में मौजूद रहेंगे. लेकिन नीतीश कुमार ने उसी दौरान बिहार में 25 फरवरी को पूर्णिया में रैली रख दी ताकि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हो सके।
दरअसल, नीतीश कुमार कांग्रेस से बदला ले रहे हैं. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को कोई भाव नहीं दिया है. यहां तक कि जब सोनिया गांधी से नीतीश -लालू मिलने गए तो उन्हें 5 मिनट में ही निपटा दिया. इससे ही नाराज जद-यू को कोई नेता 'भारत जोड़ों यात्रा में शामिल नहीं हुआ और अब पूर्णिया रैली को रायपुर अधिवेशन के दौरान रख बदला साधा जा रहा है।
मुसलमान वोट के लिए रैली
सुशील मोदी ने कहा कि महागठबन्धन की पूर्णिया रैली भाजपा नहीं बल्कि ओवैसी को जवाब देने के लिए बुलाई गई है. पिछले विधान सभा चुनाव में ओवैसी के कारण दर्जनो सीटों पर राजद को पराजय देखनी पड़ी और ओवैसी के 5 विधायक पूर्वांचल में जीत गए थे. कटिहार, पूर्णिया में जदयू की जीत भाजपा के कारण हुई थी, उसमें नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं थी।
अब पूर्वांचल यानि पूर्णिया में महागठबन्धन की रैली के जरिये मुस्लिम वोटों को एकजुट रखने की कवायद की जा रही है. मोदी ने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद 7 दल मिलकर पूर्णिया रैली मे भीड़ नहीं जुटा पाएंगे जितनी भीड़ अकेले भाजपा ने जुटाई थी. महागठबंधन ये भी प्रचार कर रहा है कि पूर्णिया रैली में लालू प्रसाद डिजिटल तरीके से शामिल होंगे. लालू जब स्वस्थ थे तब भाजपा को 2014 और 2019 में पराजित नहीं कर पाए तो अब अस्वस्थ लालू भाजपा का क्या बिगाड़ पायेंगे।