बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
23-May-2025 11:53 AM
By First Bihar
Nitish kumar delhi visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना होंगे, जहां 25 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में एनडीए सरकारों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और केंद्र सरकार की योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा।
सूत्रों की माने तो इस बैठक में सभी एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके परिणामों पर फीडबैक लिया जाएगा। खासतौर पर उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर जोर रहेगा। यह भी माना जा रहा है कि 2025 में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में राजनीतिक रणनीति को लेकर भी बातचीत हो सकती है। गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे, विपक्षी दलों की रणनीति का जवाब और सामाजिक समीकरणों को साधने जैसे मुद्दे एजेंडे में हो सकते हैं।
नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से भी मुलाकात की संभावना है। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी बैठक की संभावना जताई जा रही है। ये मुलाकातें आगामी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं। वहीं राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि क्या नीतीश कुमार की यह दिल्ली यात्रा केवल प्रशासनिक समीक्षा के लिए है, या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संकेत छुपा है? क्या जेडीयू और बीजेपी के संबंधों में नई मजबूती आएगी, या फिर कोई नई दिशा तय होगी?