Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
26-Sep-2020 11:09 AM
PATNA : बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जाहिर है बिहार की सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के अंदर खाने फैसले लेने की बेचैनी अब दिखने लगी है. माना जा रहा है कि बिहार की सियासत से जुड़ा हुआ हर सस्पेंस अब 2 से 3 दिनों में खत्म हो सकता है. महागठबंधन में तेजस्वी यादव का नेतृत्व करने से इंकार कर चुके रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ चुके हैं और किसी भी वक्त इसका औपचारिक एलान कर सकते हैं.
रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा है कि जैसे पूरी दुनिया कोरोना महामारी से ग्रस्त है वैसे ही महागठबंधन महामारी का शिकार है. एनडीए में जाने के सवाल पर माधव आनंद ने कहा एनडीए के नेताओं से लगातार हमारी बातचीत चल रही है. हमने तकरीबन सब कुछ फाइनल कर लिया है और दो-तीन दिनों में हम इसकी घोषणा कर देंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सबसे मजबूत चेहरा है इसमें कोई शक नहीं है. हम भी समय-समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे कामों की तारीफ करते रहे हैं. आपको बता दें कि दो दिन पहले रालोसपा की आपात बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था तेजस्वी यादव के पीछे खड़े होकर बिहार का विकास संभव नहीं है. नीतीश कुमार के मुकाबले तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा नहीं हो सकते. तभी यह मान लिया गया था कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ने जा रहे हैं.